Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसबी जवान के साथ मारपीट, फाड़ी वर्दी, जानें पूरा मामला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत से एक मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

यहां नगर में एसएसबी जवान के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में एक दवा विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि एसएसबी रानीखेत में डाक रनर ड्यूटी पर तैनात प्रह्लाद मीणा बीते शुक्रवार को दवा लेने बाजार पहुंचे। एक मेडिकल स्टोर के सामने उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और अन्य दुकान में दवा लेने पहुंचे। इससे दवा व्यापारी नाराज हो गया और दोनों के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर नोक-झोंक हुई। इसी बीच दवा व्यापारी और उसके कर्मी ने जवान के साथ अभद्रता कर उसके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस घटना में उसे चोट आई।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। वहीं जवान ने कोतवाली पहुंचकर दवा व्यापारी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर दवा विक्रेता पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version