Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पल-पल बदल रहा मौसम, बारिश से जनजीवन प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बारिश का दौर जारी है। कभी बारिश तो कभी धूप पड़ रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसका असर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम से मौसम बदल‌ रहा है। बारिश का दौर जारी है। बारिश से तीन ग्रामीण सड़कों में मलबा और बोल्डर आ गए। इससे शुक्रवार को इन सड़कों में यातायात प्रभावित रहा। बीते कल शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार शनिवार कोसी नदी का जल स्तर 316.50 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version