Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नई सीडीओ की हुई तैनाती, IAS आकांक्षा कोण्डे को मिली अल्मोड़ा जिले की जिम्मेदारी, आदेश जारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती हो गई है।

नई मुख्य विकास अधिकारी की नियुक्ति

इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। आईएएस आकांक्षा कोण्डे को जिले का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले आकांक्षा कोण्डे महाप्रबंधक सिडकुल, देहरादून के पद पर कार्यरत थीं। गौरतलब है कि बीते 30 जून को शासन द्वारा IAS-PCS अफसरों के तबादले किये गए थे। जिसमे अल्मोड़ा सीडीओ अंशुल सिंह का स्थानांतरण उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के पद पर कर दिया गया था। जिसके बाद अब नई सीडीओ की नियुक्ति हो गई है।

Exit mobile version