Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलें में विद्युत विभाग को करेंट से सुरक्षा के प्रति होना होगा सतर्क, लोगों तक फैलानी होगी चेतावनी बोर्ड की जागरुकता-सामाजिक कार्यकर्ता- संजय पांडे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्ड़े ने कहा चमोली घटना का संज्ञान लेते हुए एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग को अल्मोड़ा जनपद मे भी करेंट से सुरक्षा के प्रति सतर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर मे भी कई बार बन्दर विद्युत पोलो पर झूलते रहे है। शॉर्ट सर्किट से विद्युत पोलों मे भी करेन्ट दौड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे मे विद्युत विभाग को यह जागरूकता फैलानी चाहिये और विद्युत पोलों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए कि लोग विद्युत पोलों के पास ना जाये।

जल्द विद्युत पोलों पर लगेंगे चेतावनी बोर्ड

इस संबंध में आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे की विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा से फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया की जागरूकता अभियान समय समय पर चलाये जाते है। इसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी दी जाती है साथ हीं यह भी कहा शीघ्र ही विभाग विद्युत पोलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाएगा। उन्होंने सभी अल्मोड़ा वासियों से अपील की कि वो छोटे बच्चों को अकेला न छोड़े और इनको छुने से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अपनी बच्चों को व आस-पास लोगों को जागरुक करें। विद्युत विभाग की किसी भी समस्या के लिए 9456593530 पर कॉल करे।

Exit mobile version