Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, पकड़ी अवैध शराब, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 23.07.2023 की रात्रि में एक व्यक्ति नवीन राम पुत्र रमेश राम निवासी ग्राम छाना खरकोटा थाना लमगडा जिला अल्मोड़ा, बरामदगी 04 बोतल देसी मसालेदार शराब गुलाब मार्का व 46 पव्वे पिकनिक मार्का देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पूछताछ में बताई यह बात

इस मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत ने बताया कि अभियुक्त शराब को सरकारी ठेकों से अलग-अलग खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आ गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-हे0का0 दीपक मेहरा
2-का0 भूपाल सिंह

Exit mobile version