Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 05 मकान मालिकों पर की 30 हजार की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/घरेलू नौकरों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस का सत्यापन अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 23.07.2023 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र जसपुर, चंपानगर, पैठाना व स्याल्दे में वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 05 मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन कराये अपने मकान में किरायेदार रखे हुए थे, जिस पर 04 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत 05-05 हजार रुपये के नगद चालान किये गये तथा 01 मकान मालिक का 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

जारी है अभियान

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन व चालानी कार्यवाही के साथ साथ जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए, अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी। यह अभियान जारी है।

Exit mobile version