Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, सत्यापन कराये बगैर किरायेदार रखने पर मकान मालिकों का काटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने व बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 25.07.2023 को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसनलगांव, देघाट, तुराचौरा में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर लोगों के सत्यापन किए गए। इस दौरान बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर 03 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट के तहत ₹05- 05 हजार रुपये के नगद चालान किए गए व 01 मकान मालिक के विरुद्ध ₹10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

किया जागरूक

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

Exit mobile version