Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। बारिश के चलते लोगों की मुश्किले भी बढ़ रही है। इससें जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

बारिश से बढ़ी परेशानी

नगर में झमाझम बारिश होने से लोगों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। बारिश के कारण मलबा आने से जौरासी-घन्याल, डूंगरी, शशिखाल जाख-तलाड़, सौधार-पनुवाद्योखन, बासुलीसेरा-डोटलगंव ग्रामीण सड़कों पर यातायात ठप रहा। हालांकि बुधवार शाम तक सौधार-पनुवाद्योखन, बासुलीसेरा-डोटलगांव के अलावा अन्य मार्गों पर यातायात सुचारू कर दिया गया।

अल्मोड़ा का तापमान

इस संबंध में आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version