Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क पर गिरा पेड़, भतरौजखान पुलिस ने हटाया, अवरूद्ध यातायात किया सुचारू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक-30-07-2023 को घट्टी- भिक्यासैंण मार्ग पर पेड़ गिरने यातायात पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया था।

अवरूद्ध मार्ग किया सुचारू

जिस पर भतरौजखान पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, रोड पर गिरे पेड़ को कुल्हाड़ी आदि उपकरणों से काटकर हटाया गया। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर फंसे वाहनों को पुलिस बल द्वारा उनके गंतव्य को रवाना किया गया। इस समय यातायात सुचारू रूप से चल रहा है ।

Exit mobile version