Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर स्टेशन ने चलाया अग्निसुरक्षा जागरूकता अभियान, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चन्द्र द्वारा फायर यूनिट अल्मोड़ा की टीम के साथ दिनांक 03-08-2023 को अल्मोड़ा के सरकारी संस्थान जिला कलेक्ट्रेट, विकास भवन व जिला न्यायालय अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस संबंध में दी जानकारी

इस दौरान भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चेक किया गया तथा अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।

Exit mobile version