Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम ने नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों का किया निरीक्षण, कहा विवाद का निस्तारण कर जल्द पूर्ण करें कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज मंगलवार को डीएम विनीत तोमर ने नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किग स्थलों का निरीक्षण किया।

दिए यह निर्देश

इस दौरान उन्होंने जीआईसी के निकट बनने वाली पार्किंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही मालरोड स्थित केएमओयू स्टेशन के निकट बन रही पार्किंग का निरीक्षण कर विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी विवाद हैं, उनका निस्तारण करते हुए कार्य को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाए। इसके बाद भैरव मंदिर पार्किंग व पांडेखोला पार्किंग का भी निरीक्षण कर पार्किंग निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों को दिए।

यह लोग रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान एडीएम सीएस मर्तोलिया, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस हरीश प्रकाश समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version