Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत, विभाग से पिंजरा लगाने की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में नगर में गुलदार के बढ़ते आतंक से लोग दहशत में हैं।

गुलदार का आतंक

यहां गुलदार पशुओं पर हमला कर उन्हें मार रहा है। लोगों का कहना है सीतापुर आंख के पुराने अस्पताल के पीछे बड़ी-बड़ी झाड़ियां गुलदार के छिपने का अड्डा बनी हैं। वहीं इस संबंध में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र होने के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

Exit mobile version