Site icon Khabribox

नैनीताल: हल्द्वानी में 300 रुपये में बन रहे फर्जी तरीके से जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट सत्यापन के दौरान अब हुआ खुलासा

नैनीताल के हल्द्वानी शहर से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित एक बैंक में आधार कार्ड अपडेट का काम करने वाले युवक पर 300 रुपये में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का खुलासा अब पासपोर्ट सत्यापन के दौरान हुआ है। फर्जी प्रमाण पत्र ने सुरक्षा के दावे के पोल खोल दिए हैं।

जानें पूरा मामला

पुलिस को दिए तहरीर में निसार पुत्र सज्जन निवासी पप्पू इन्द्रानगर ने बताया है कि उसको पासपोर्ट बनाने के लिये आधार कार्ड की आवश्यकता थी। उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज हुई थी। जिस कारण पासपोर्ट आवेदन करने के लिये आयु कम हो रही थी। वह 28 नवम्बर 2022 को बरेली रोड स्थित एक बैंक में आधार कार्ड अपडेट कराने गया तो वहां संजीत नाम का एक व्यक्ति आधार कार्ड बनाने का काम कर रहा था। उन्होंने संजीत से आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधित कर जन्मतिथि बढ़ाये जाने के लिये कहा तो उसके द्वारा बताया गया कि आधार कार्ड अपडेट करने के लिये जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। लेकिन उसके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं था। इस बीच पप्पू ने कर्मचारी से कैसा बनेगा पूछा तो उसने 300 रुपये में बनाने की बात कही। व्यक्ति ने 300 रुपये दे दिए, करीब आधे घण्टे में उसे जन्म प्रमाण पत्र मिल गया। इसके बाद बैंक शाखा में 100 रुपये फीस जमा की तो आधार कार्ड की भी स्लीप दे दी गई।

मुकदमा दर्ज कर शुरू की गई जांच

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version