Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा विधानसभा में महा जनसंपर्क अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक, कार्यक्रम के बारे में अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 14.06.2023 को अल्मोड़ा विधानसभा में महा जनसंपर्क अभियान के तहत सयुंक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण की पार्टी सभागार में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने की। तथा संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन जोशी ने किया।कार्यक्रम में अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने आए सभी लोगों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का हर सम्भव किया जाएगा प्रयास

वक्ता के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने स्वयं के प्रयास से विधानसभा अल्मोड़ा किये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा भविष्य में होने वाले कार्यों पर भी चर्चा की कैलाश शर्मा ने कहा विरोधी पार्टियों के तथाकथित लोग हो रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

रोटी कपड़ा मकान जैसी आवश्यकता को पूरा कर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है सरकार

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता तथा अल्मोड़ा पिथौरागढ़़ सांसद अजय टम्टा ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 व 35A जैसे धाराएं समाप्त कर ऐतिहासिक निर्णय लेकर सरकार ने यह साबित कर दिया कि जो कहते है वह करते है राम मंदिर का निर्माण कर जनवरी 2024 को तक पूर्ण कर हम सभी को देखने व पूजा करने का सौभाग्य मिल सकेगा। आज हम सब ऐसे नेता के सैनिक है जिसने देश ही नहीं विदेशों में भी डंका बजाया है।पार्टी की विचारधारा देश प्रथम व व्यक्ति अंतिम तथा अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को रोटी कपड़ा व मकान जैसे मूल आवश्यकता को पूरा कर ऐसे समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का काम हमारी पार्टी कर रही है।

प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण योजना के तहत अस्सी हजार परिवारों को मिल रहा है राशन

नरेन्द्र मोदी ने भारत वासियों को गर्वान्वित करने के अनेकों काम किये हैं। यह हम सब के लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा संचालित योजनाएं प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण योजना के तहत अल्मोड़ा जिले में अस्सी हजार परिवारों को रोज राशन देने का काम सरकार ने किया है।

सभी अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने सभी मोर्चों से आये कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया। जिला मंत्री तथा सयुंक्त मोर्चों के विधानसभा संयोजक महेश बिष्ट ने आए अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल, महा जन सम्पर्क अभियान के जिला सह संयोजक संजय डालाकोटी, पूनम पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, बीना नयाल, मीना भैसोडा़, जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, आई टी जिला संयोजक गोविन्द मटेला, जिला सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी , महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट, मंगल रावत, मंडल महामंत्री मनोज जोशी, कमल अधिकारी,मनीष बिष्ट, मोर्चा की महामंत्री रेखा आर्य, तारा जीना, लता पांडे , हंसी मेहरा, कन्हैया बिष्ट, पप्पू वाणी, पंकज जोशी, रवि कुमार, उस्मान वक्स ,मुस्तकीम मलिक तस्लीम अहमद, शंकर सिंह, रविंद्र खोलिया, अर्जुन लटवाल, जीवन मलवाल, विक्रम बिष्ट, भानु अधिकारी, विक्रम भोज, करण टम्टा, पीयूष कुमार, मुकुल कुमार, हितेश भट्ट, सुरेश लोहनी, शुभम चौहान, कनक पंत, ललित खोलिया, पंकज बिष्ट, आशीष टम्टा, बालम बोरा, हिमांशु बिष्ट,, मुदस्सदर, चन्दन बहुगुणा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version