Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लंपी वायरस के प्रकोप के बीच 08 पशुधन प्रसार अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लंपी वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिससे पशुपालक और विभाग चिंतित हैं।

पशुपालकों के साथ ही विभाग की बढ़ी दिक्कतें

ऐसे में जिले से आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि इसके सापेक्ष एक की भी तैनाती नहीं हुई है। अल्मोड़ा जिले में पशुधन प्रसार अधिकारी के 105 पद स्वीकृत हैं। यहां महज 40 पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात थे। इसी बीच आठ पशुधन प्रसार अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में कर दिया गया है। ऐसे में पशुपालकों के साथ ही विभाग की दिक्कत भी बढ़ गई है।

Exit mobile version