Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा नगर मंडल ने क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की 09 वर्षों की उपलब्धियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान जारी है।

सरकार की गिनाई उपलब्धियां

इसी क्रम में आज गुरुवार को भाजपा नगर मंडल ने अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गनाई। इसके बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के नेतृत्व में नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। वहीं केंद्र सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाई।

जनसंपर्क अभियान में रहें मौजूद

जनसंपर्क अभियान में नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू, आईटी जिला संयोजक गोविंद मटेला, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, मनीष जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version