Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: देश की जनता मँहगाई , बेरोजगारी, भष्ट्राचार, कुशासन से त्रस्त है और बीजेपी महासम्पर्क अभियान चलाकर जनता को कर रही गुमराह- जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने आज भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान पर कडा़ बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा वोटों की राजनीति के लिए जो सस्ती लोकप्रियता का नाटक जनता के समक्ष कर रही हैं। उसे जनता अब भलीभांति जान चुकी हैं, जनता किसी ना किसी दवाब में भाजपा के महाजनसम्पर्क अभियान में मजबूरी में आकर फोटो खिंचाने के मजबूर हैं, जबकि उत्तराखण्ड की हालात दिन प्रतिदिन बदतर हो रही हैं। धाकड़ धामी का नारा लेकर जनता के बीच पँहुचने वाले भाजपा कार्यकर्ता आम जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करने में विफल हो चुके है।

मोदी सरकार के वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ के बाद देश में अराजकता, सांप्रदायिकता और अविश्वास होने का भय आज भी है चरम पर

महाजनसम्पर्क अभियान मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि के रूप में भाजपा मना रही हैं। अगर वास्तव में भाजपा कार्यकर्ता देशहित के प्रति सोच रखते तो , उससे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के अदूरदर्शी फैसलों पर जनता के बीच जाकर प्रयाश्चित करना चाहिए, मोदी सरकार के वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ के बाद देश में अराजकता, सांप्रदायिकता और अविश्वास होने का भय आज भी चरम पर हैं। जिन वादों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्र की सत्ता में आये थे। वह एक भी वादा देश के प्रधानमंत्री ने अभी तक नहीं निभाया हैं। देश में बेरोजगारी का आंकड़ा चरम पर हैं।

देश में चल रहा है हिटलरशाही कानून – गुड्डू

शिक्षित युवा केन्द्र एंव प्रदेश की धामी सरकार से हताश और निराश है। मँहगाई चरम पर हैं आम व्यक्ति के लिए घर खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो गया हैं। केन्द्र एंव प्रदेश की सरकारों का कालाबाजारी पर अंकुश नहीं हैं। प्रदेश एंव देश में महिलाओं एंव लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना में बढो़तरी कानून व्यवस्था के लचीलापन का रूख प्रदर्शित कर रहा हैं। देश में हिटलरशाही कानून चल रहा हैं। अगर भाजपा का कोई बड़ा नेता या कार्यकर्ता यौन शोषण और बड़ा घोटाला करता है तो उसको बचाने के लिए केन्द्र से लेकर प्रदेश की सरकार कानून का उल्लंघन करके अपने आदमी को बचाने का भरसक प्रयास कर रही हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव भाजपा सांसद ब्रिजभूषण सिंह पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न और पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार करने की माँग को नजरदांज करना है।

केन्द्र एंव प्रदेश की भाजपा सरकारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में नहीं किया कोई सुधार

उत्तराखण्ड में भू माफिया से लेकर खनन एंव शराब माफियाओं का बोलबाला चरम पर हैं। आम व्यक्ति की समस्याओं की कहीं सुनवाई नहीं हैं। प्रदेश में नौकर शाही इस कदर हावी है। कि भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता भी परेशान है। भोज ने कहा कि प्रदेश से लेकर देश की जनता ने भाजपा का छद्मम राजनीति का चरित्र देख भी लिया है।और जिन नारों का भाजपा कार्यकर्ता सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का गान कर रहे हैं। क्या जनता का वास्तविक विकास हो रहा है। इसके लिए भाजपा को धरातलीय परीक्षण करना चाहिए, वहीं एकबार फिर से धर्मनिरपेक्ष देश में सांप्रदायिकता फैलाने का षडयंत्र आरम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका हैं। जनता ने मोदी युग में जीएसटी टैक्स, नोटबन्दी, मँहगाई, बेरोजगारी सहित कुशासन का सबसे बड़ा खेल देख लिया हैं। कोरोना बीमारी में देश के हर एक कोने में से लाखों लोग केन्द्र की सरकार के भय के वातावरण के कारण दिवंगत हुये। लेकिन उसके बाद भी केन्द्र एंव प्रदेश की भाजपा सरकारों ने स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है। कि भाजपा आम जनता को अपने भड़काऊ नारों से भावनात्मक खेल खेलकर केवल वोटों के लिए उपयोग करती हैं।

प्रदेश की आम जनता से लेकर कर्मचारी, व्यापारी, बेरोजगार युवा भी धामी सरकार से है त्रस्त -भूपेंद्र सिंह

उन्होंने जनपद की शहरी एंव ग्रामीण जनता से कहा कि महाजनसम्पर्क अभियान में भाजपा के जो बड़े नेता और कार्यकर्ता आपके पास सम्पर्क करके जो फोटो खिंचवा रहे हैं उनसे अपने बेरोजगार बेटे या बेटी को सरकारी रोजगार कब तक मिलेगा और रसोई गैस की बढ़ते जा रहे दामों और मँहगाई पर प्रश्न अवश्य पूछे और जो आम लोगों के कार्य विभागीय स्तर पर नहीं हो पा रहे हैं उन्हें कराने का वायदा अवश्य लें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की आम जनता से लेकर कर्मचारी, व्यापारी, बेरोजगार युवा धामी सरकार से त्रस्त है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ उत्तराखण्ड में एक बड़ा माहौल बन रहा हैं। काँग्रेस पार्टी शीघ्र ही उत्तराखण्ड के पाँचों भाजपा सांसद के रिर्पोट कार्ड के साथ-साथ उत्तराखण्ड की धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों को बड़े पैमाने पर जनता के बीच रखकर इनके सारे वादों की पोल खोलेगी।

Exit mobile version