Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पानी पीने के बहाने घर में घुसा अज्ञात युवक, परिवार के लोगों पर ईंट व पत्थरों से किया हमला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भिकियासैंण में तहसील अन्तर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवाल पाली के कुन्हील स्योंतरी गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

जानें पूरा मामला

यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ही घर के पांच लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें सभी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल मंगलवार रात 8 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक ने हिम्मत सिंह से उनके घर पहुंचकर पानी मांगा। पानी पीने के बाद अचानक युवक ने घर के लोगों पर ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे हिम्मत सिंह 60 पुत्र राजेंद्र सिंह, भगवती देवी 59 पत्नी हिम्मत सिंह, रमेश सिंह 34 पुत्र हिम्मत सिंह, स्वेता बिष्ट 28 पत्नी रमेश सिंह,सागर 10 पुत्र रमेश सिंह को घायल हो गए। वहीं घायलों के हो हल्ला मचाने पर जबतक गांव के लोग वहां पहुंचे हमलावर भाग निकला। ग्रामीणों ने 108 की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती कराया। यहां मेडीकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल हिम्मत सिंह, भगवती देवी, रमेश सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद सूचना मिलने पर तहसीलदार निशा रानी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानकर घटना की जानकारी ली तथा राजस्व उपनिरीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version