Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शाबाश बिटिया: शारदा पब्लिक स्कूल की वर्णिका डालाकोटी का कमाल, जीता बेस्ट वुमेन शतरंज का खिताब

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 23/07/23 रविवार को नैनीताल में एकदिवसीय रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इस प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल की छात्रा शतरंज खिलाड़ी वर्णिका डालाकोटी ने शानदार प्रदर्शन के साथ खेला। इसके साथ ही वर्णिका ने बेस्ट वुमेन शतरंज खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 100 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें वर्णिका ने कुल 7 राउंड में से 4 राउंड में जीत दर्ज की। यह एक दिवसीय सतरंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के द्वारा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों सहित नेपाल के खिलाड़ियो ने भी प्रतिभाग किया।‌

दी बधाई

वर्णिका इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लेखचौरा “ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Exit mobile version