अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिसमें प्रातः विद्यालय परिसर से विकासखंड मुख्यालय तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित विभिन्न स्लोगंस लगाए तथा विकासखंड मुख्यालय के मैदान में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मेरी माटी मेरा देश संबंधी प्रतिज्ञा ली। तत्पश्चात विद्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ। झंडा रोहण के पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य परेड निकाली गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर ‘स्वतंत्रा दिवस’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके जूनियर वर्ग में गीता बिष्ट प्रथम रही । इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रियंका आर्या, वंदना मुसयूनि प्रथम ,माही नेगी व दीप्ति द्वितीय तथा आदित्य भास्कर तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारत के स्वाधीनता संघर्ष पर आधारित एक सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से संबंधित गीत,नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने देश की आज़ादी दिलाने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह मुसयूनी ने भारत की स्वतंत्रता में अपना योगदान करने वाले विभिन्न वीर जवानों को याद किया एवं बच्चों से उनसे प्रेरणा लेने को कहा । विद्यालय के अध्यापक विभाग समिति की अध्यक्षा गंगा मेहरा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत मे सभी द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ भी ली गयी।
यह लोग रहें उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 निर्मल कुमार पंत ने किया। इस अवसर पर संजय पांडे,टी डी भट्ट, दिनेश चंद्र पपनै, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे,कमलेश जोशी,नवीन वर्मा,सुनीता बोरा,सुमन पाठक,भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी,कविता जोशी,योगिता तिवारी, विक्रम चंद्र,संजय मेहता, हरीश तिवारी एवं मथुरा आदि उपस्थित रहे।