Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अदालत का फैसला, दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्तों को किया दोषमुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी जगदीश सिंह और उमेद सिंह निवासी भनोली अल्मोड़ा को दोषमुक्त करार दिया है।

जानें पूरा मामला

आरोपियों के अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह मियान ने बताया कि पीड़िता ने 12 अप्रैल 2021 को राजस्व पुलिस में तहरीर दी थी। इसके मुताबिक दोनों ने उसे पालतू जानवर को गोठ में बांधने के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह जानवर को बांधने गोठ में गई तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से बचकर भाग निकली। इसके बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तब आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और मामला न्यायालय में चल रहा था।‌ जिस पर बीते कल गुरुवार को फैसला आया।

अदालत ने किया दोषमुक्त

विशेष सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन कर आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।

Exit mobile version