Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज आधे नगर में पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद, यह बताई वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ सकता है।

बारह हजार की आबादी प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को आधे नगर में पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। बताया गया है कि नगर के एडम्स पंप हाउस के खराब गेट वाल्व को बदला जाएगा। ऐसे में पूरे दिन 12 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो सकती है। लेकिन रविवार पानी सुचारू रहेगा।

पंप हाउस के गेट के वाल्ब में आई खराबी

इस संबंध में अल्मोड़ा के ईई अरुण कुमार सोनी ने बताया कि धारानौला, पोखरखाली, माल रोड सहित अन्य हिस्सों में पेयजल आपूर्ति करने वाले एडम्स पंप हाउस का गेट वाल्ब में खराबी आ गई है। इससे पाली लीकेज हो रहा है जिसे बदलना जरूरी है। शनिवार को इसे बदला जाएगा।

Exit mobile version