Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लापता युवक का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्याल्दे/रानीखेत में लापता युवक का शव नदी से बरामद किया गया है।

नदी में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार स्याल्दे तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तल्ली महरोली निवासी धन सिंह जीना (35) पुत्र प्रताप सिंह जयपुर में अपने भाई के होटल में काम करता था। वह 21 अगस्त तामाढौन निवासी बहन पुष्पा देवी के घर चले गया। 23 अगस्त को वह वल्मरा बाजार गया लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी देर तक भाई के घर न लौटने पर बहन ने उनकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं गुरूवार को युवक की लाश विनोद नदी में पत्थर के ऊपर अटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसके परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version