Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी स्यालीधार के प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जीआईसी स्यालीधार में जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता पद पर तैनात डॉ. प्रभाकर जोशी को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चयन

उन्हें शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें देहरादून के राजभवन में दिया जाएगा। बताया गया है कि नगर के रानीधारा निवासी डॉ. प्रभाकर को बीते वर्ष प्रदेश में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान मिल चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।

Exit mobile version