Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अतिक्रमण चिह्नीकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू हुआ विरोध, किया आंदोलन का ऐलान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अलमोड़ा में अतिक्रमण हटाने को लेकर लोग मुखर हो गये है। जिसको‌ लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं अब अतिक्रमण चिह्नीकरण का ग्रामीण क्षेत्रों में भी विरोध शुरू हो गया है।

अतिक्रमण हटाने के नाम पर टूट रहें घर

जिस पर लमगड़ा में लोगों ने बैठक कर संघर्ष समिति का गठन किया। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटाने पर आंदोलन करने का ऐलान किया है। साथ ही बताया कि लमगड़ा समेत शहटफाटक, जैंती, मोतियापाथर, बाराकोट में सड़क किनारे के आवासीय मकानों और दुकानों में अतिक्रमण चिन्हित किया जा रहा है, इससे लोगों में भय है। सड़क बनने से पूर्व से ही लोग इन मकानों में रहते आ रहे हैं। लोग छोटी दुकानें खोलकर आजीविका चला रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर इन भवनों और दुकानों को तोड़ने से लोगों से रोजगार छिन जाएगा और वे बेघर हो जाएंगे। जिन्हें तोड़ना गलत है। वहीं लोगों ने इस मामले में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

यह लोग रहें शामिल

इस दौरान ज्ञापन देने वालों में दीवान सतवाल, पूरन बिष्ट, बची सिंह बोरा, प्रेम मेर, अनिल मेर, इंद्र डसीला, भगवत फर्त्याल आदि शामिल रहे।

Exit mobile version