Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लड़ाई-झगड़ा करते हुए चौकी धारानौला पंहुचे दो युवक, फिर शुरू कर दी हाथापाई, समझाने पर भी नहीं माने तो हुए गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए गये है।

पुलिस ने की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 07.09.2023 को दो व्यक्ति क्रमशः पान सिंह राणा व प्रेम कुमार आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए चौकी धारानौला आये। चौकी परिसर में भी लड़ाई-झगड़ा करते हुए शोर शराबा कर हाथापाई पर उतारु होने लगे, उक्त दोनों व्यक्तियों को चौकी प्रभारी धारानौला उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार व पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो और अधिक उत्तेजित होकर शोर-शराबा करने लगे, शांति व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत दोनों व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण

1- पान सिंह राणा, निवासी चौमू, अल्मोड़ा
2- प्रेम कुमार, निवासी ऐड़ीखान, धौलछीना अल्मोड़ा

Exit mobile version