Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के पास मिला युवक का शव, फैली सनसनी

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

युवक का मिलने से फैली सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यूनिवर्सिटी परिसर में युवक का शव दिखाई दिया। जिसके बाद कुलपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं मृतक की पहचान विनोद सिंह चौहान उर्फ बाबी पुत्र भुवन सिंह ​उम्र 32 वर्ष निवासी अथरबाड़ी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक तीन चार दिन से अपने घर नही गया था। युवक पाण्डेखोला के समीप अथरबाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version