Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट प्रकरण मामले में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि निदेशक और कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट प्रकरण में भाजपा द्वारा मदन बिष्ट का पुतला फूंकने से पहले भाजपा अपने नेताओं और भाजपा की केंद्र व धामी सरकार का पुतला फूंके।

भूपेन्द्र सिंह भोज (गुड्डू) ने कहीं यह बात

उन्होंने कहा कि भाजपाई‌ आज जिस तरह से भाजपा की कठपुतली बने निदेशक का भाजपा के लोग बचाव कर रहे है और विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंक रहे है, उससे पहले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। तब भाजपा के लोग कहा छूप गए थे, जब कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल सरेआम एक गुंडे की तरह बीच रोड में मारपीट करते हैं। जब भाजपा नेताओं द्वारा अंकिता भंडारी की हत्या कर दी जाती है। मणिपुर में भाजपा की जहां सरकार है वहा महिलाओं को बीच बाजार नग्न अवस्था में घुमाकर उनके साथ बलात्कार किया जाता है। भाजपा सांसद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के उत्पीड़न के आरोप लगते है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा बेजुबान घोड़े की जान ले ली जाती है। द्वाराहाट के पूर्व भाजपा विधायक प्रकरण में पुतला फूंक रहे हैं। आज भाजपा जो सड़क पर विधायक का पुतला फूंक रही है तब ये भाजपाई चूहे के बिल में छूप गए थे। आज भाजपा को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।

Exit mobile version