Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिवस पर जिला अस्पताल के मरीजों को बांटे फल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों से उनकी समस्याएं भी पूछी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर कोश्यारी की लंबी उम्र की कामना की।

उत्तराखंड के विकास में भगत सिंह कोश्यारी ने निभाई अहम भूमिका -रमेश बहुगुणा

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने जीवन में उच्च मापदंडों को निभाते हुए समाज और राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा कि कोश्यारी ने उत्तराखंड के विकास में भी अहम भूमिका निभाई है।

मौजूद रहे

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद सिंह पिलख्वाल, बीना नयाल, रेखा आर्या, बबीता आर्या, धमेंद्र बिष्ट, देवाशीष नेगी, अर्जुन बिष्ट, जगत तिवारी, संदीप तिवारी, विनीत बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version