Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के चिकित्सकों ने लगाया शिविर, 171 मरीजों का किया इलाज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के गंगोलीहाट(पिथौरागढ़) में सोबन सिंह जीना मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा के चिकित्सकों ने सीएचसी पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया।

मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

इसमें दूरदराज के गांवों से पहुंचे 171 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिस पर चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम होने की आशंका अधिक रहती है। उन्होंने सभी मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

चिकित्सक रहें शामिल

इस शिविर में फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार आर्य, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र भंडारी, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. डीसी पुनेरा, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. तरुण बोरा, डॉ. संध्या आदि ने सेवाएं दीं।

Exit mobile version