Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत निकाली जन जागरुकता रैली, लोगों से की यह अपील

रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है। एसएसपी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा प्रचलित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत ड्रग्स जागरुकता हेतु लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा

आज दिनांक 20.06.2023 को सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत व कोतवाली रानीखेत के पुलिस बल, फायर युनिट रानीखेत व डायल 112 टीम द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत रानीखेत नगर में जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

पुलिस द्वारा रैली में पोस्टर, बैनर व वाहनों के लाउड हेलर से जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक कर जीवन में नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा अपील की गयी कि इस मिशन को सफल बनाने में अल्मोड़ा पुलिस को सहयोग करें।

Exit mobile version