Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दिव्यांग की बचाई सुरक्षित जान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के भनोली तहसील के चपडोला गांव में एक मकान में अचानक ‌आग लग गई।

घर में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार इस आग से तीन मंजिला मकान का अधिकांश हिस्सा जल गया। बुधवार को तड़के तहसील भनोली के चपडोला में तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई।‌ वहीं पास में ही रहने वाले हरीदत्त भट्ट ने मकान से धुंआ आते देखा तो अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में अकेले सोये बसंत बल्लभ भट्ट पुत्र गंगा दत्त को घर से बाहर निकाल कर सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Exit mobile version