Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 01 अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर न राशन उठाएगा और ना ही वितरण करेगा- संजय शाह (रिक्खू)

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 29 सितंबर 2023 को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष संजय शाह(Rikkhu) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

13 माह का भुगतान अब भी विलंब

जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में जिला पूर्ति अधिकारी से लेकर खाद्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया था। जिसमें 13 माह के भुगतान के लिए निवेदन किया गया था। बड़ी मुश्किल से इस समय सरकार ने 5 माह का कुल भुगतान सरकारी सस्ता विक्रेताओं को दिया है जबकि 13 माह के भुगतान में विलंब होने के कारण आज सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता हजारों हजारों रुपए की उधारी में है। बड़ी मुश्किल से अपने घर परिवार का खर्चा चला रहे हैं। ऐसे में पांच माह के भुगतान से कैसे उनका परिवार का खर्चा चलेगा और जो उनके ऊपर लोगों से मांगी गई उधारी बाकी है। उसका निस्तारण कैसे होगा।

बैठक में लिया गया है यह निर्णय

पूर्व में (नंदा देवी गीता भवन )में जिले के सभी पदाधिकारी से डीलरों की बैठक की गई थी। उस बैठक में निर्णय लिया गया था कि 1 अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगी और ना ही वितरण करेगा। आज भी जिला संगठन अपनी पूर्व निर्धारित मांग पर अड़ा है। जब तक शासन हमारे सभी बिलों का भुगतान नहीं करता तब तक कोई भी डीलर राशन नहीं उठाएगी और 1 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल जारी रहेगी। अभी जल्दी ही पूरे भारतवर्ष में ही नहीं विदेशों में भी भारतीयों के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली नजदीक आने वाली है। इसके तुरंत ही बात दशहरा भी नजदीक है ऐसे में घर परिवार की बच्चों की फीस से लेकर घर की सफाई व्यवस्था खर्चे से लेकर मात्र पांच माह के लाभांश के बिलों से किसी भी डीलर का पूरा नहीं होना है । एक और तो सरकार विभागों में दीपावली में तनख्वाह के साथ-साथ बोनस की सुविधा भी देती है वहीं सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा जो फ्री में राशन बांटा जा रहा है जो है उसका ही पूरा पेमेंट नहीं कर रही है। जो की इस पेमेंट पर डीलरों का अपना पूरा अधिकार है। साथ ही कहा कि एक अक्टूबर 2023 से कोई भी डीलर गोदाम से राशन नहीं उठेगा। अगर किसी डीलर के द्वारा राशन बांटा जाएगा या गोदाम से लिया जाएगा तो वह उसकी अपनी जिम्मेदारी होगी भविष्य में संगठन भी उस डीलर से उसी के हिसाब से बात करेगा जबकि जबकि उत्तराखंड के सभी जिलों में 1 अक्टूबर से राशन गोदाम से नहीं लेने के लिए अल्मोड़ा के संगठन को अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं।

की यह अपील

जिस पर सभी अल्मोड़ा के डीलर्स से से निवेदन किया है कि संगठन के आह्वान पर अपना पूर्ण समर्थन संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना अमूल्य सहयोग दें जिससे कि संगठन भी हमेशा आपके लिए संघर्ष कर सके कर हमेशा आपका आभारी रहेगा।

Exit mobile version