Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर में यहां खुला निशुल्क ओपन जिम, लगी है यह मशीनें, सुबह-शाम बढ़ रही लोगों की संख्या, आप भी उठाइए लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वस्थ शरीर‌ के लिए सुबह शाम की एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह हमारे शरीर को फिट रखती है। साथ ही बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

बच्चे व पुरूष महिलाओं की बढ़ रही संख्या

वहीं ऐसे मे अल्मोड़ा के कैंट एरिया में ओपन जिम खोला गया है। यहां जाकर आप एक्साइज कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अल्मोड़ा में पहली बार ओपन जिम खुला है और इस जिम में काफी संख्या में सुबह-शाम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। छावनी परिषद अल्मोड़ा के द्वारा ओपन जिम खोला गया है इस जिम में आपको कई प्रकार की मशीनें देखने को मिलेंगी। जैसे डबल आरएम व्हील, एयर वॉकर, साइकिलइन, चेस्ट और शोल्डर आदि की मशीनें लगाई गई हैं। इस जिम में आपको महिलाएं और बच्चों की काफी भीड़ देखने को मिलेगी यहां पर सुबह और शाम लोगों का ताता भी देखने को मिल रहा है. ये ओपन जिम लोगों के लिए निशुल्क में खोला गया है। सुबह 6 से 10 और शाम को 3 से 7 बजे तक यह जिम खुलता है।

Exit mobile version