Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाजार में भटक रहीं थीं महिला, पुलिस ने सकुशल पहुंचाया घर, परिजनों ने जताया आभार


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा में दिनांक- 17.07.2023 की रात्रि में दन्या पुलिस को एक महिला अकेली दन्या बाजार में भटकती हुई मिली। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर घर से आई थी लेकिन इलाके की जानकारी नही होने के कारण भटक गई।

पुलिस का जताया आभार

जिसके बाद दन्या पुलिस द्वारा महिला से उसके घर व परिजनों की जानकारी प्राप्त कर रात्रि में ही उक्त महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द‌ किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा दन्या पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version