Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 05 घंटे ठप रहीं बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के बख और खत्याड़ी बिजली घर से जुड़े क्षेत्र में बीते कल मंगलवार को बिजली आपूर्ति ठप रही।

बिजली ठप होने से लोग हुए परेशान

इससे उपभोक्ता पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान रहे। इससे कारोबार के साथ ही सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। जिस पर लोगों ने नवरात्र के मौके पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नाराजगी जताई है।

हो रहा यह काम

बताया गया कि यूपीसीएल ने मंगलवार को खत्याड़ी और बख सब स्टेशन से जुड़ी 33 केवी लाइनों को दुरुस्त करने के लिए पेड़ों की लाॅपिंग की। इसके चलते सुबह साढ़े दस बजे शटडाउन लिया गया।

Exit mobile version