Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों ने राजकीय शिशु बाल गृह बख व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, पाण्डेखोला का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद एवं चाईल्ड वेलफेयर ऑफिसर थानाध्यक्ष महिला थाना मीना आर्या को थाना स्तर पर गठित बाल कल्याण अधिकारियों एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के प्रत्येक बाल आश्रय गृह का भ्रमण/निरीक्षण कर उनमें निवासरत बालक/बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इस क्रम में आज दिनांक- 20.10.2023 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा जिला परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन से समन्वय स्थापित कर जनपद के राजकीय शिशु बाल गृह बख व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह पाण्डेखोला, अल्मोड़ा का निरीक्षण किया गया।

जानकारी देकर किया जागरूक

इस दौरान दोनों सस्थानों में आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चेक करते हुए बाउंड्री वॉल, सीसीटीवी कैमरों आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा नियुक्त समस्त स्टॉफ का शत प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। इसके उपरांत सस्थानों में निवासरत बालक/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या।
2- म0उ0नि0 पूनम रावत, कोतवाली अल्मोड़ा।
3-म0आरक्षी रेखा देवी, महिला थाना अल्मोड़ा।

Exit mobile version