Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इसरो वैज्ञानिक सुनीता ने विद्यार्थियों को दी चंद्रयान-3 की सफलता की जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में बोनाफाइड पब्लिक स्कूल की 2006 बैच की छात्रा रहीं इसरो की वैज्ञानिक सुनीता आर्या स्कूल पंहुची।

मंजिल तक पंहुचने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी

यहां पहुंचकर उन्होंने अपने पुराने शिक्षक, प्रधानाचार्य आदि से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को इसरो की ओर से छोड़े गए चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी आपको मंजिल पर जाने से नहीं रोक सकता। इसके अलावा बच्चों को विज्ञान से संबंधित कई जानकारियां दीं।

Exit mobile version