Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उधारी की रकम मांगना पड़ा भारी, ग्राहक ने दुकानदार पर कैंची से किया हमला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धारानौला में दुकानदार पर हमला करने की खबर‌‌ सामने आई है।

जानें पूरा मामला

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को धारानौला स्थित चीनाखान निवासी मनीष कुमार पांडे अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान दुकान में पहुंचे मकेड़ी निवासी भगवान सिंह से उसने उधारी की रकम मांगी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। उधारी की रकम मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार पर कैंची से हमला कर दिया। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया और जान बचाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा।

जांच की शुरु

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version