Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान, नष्ट की अवैध भांग, आमजन‌ को किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।‌ अल्मोड़ा पुलिस, एएनटीएफ व एसओजी टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है और साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर समाज को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

ग्रामीणों को किया जागरूक

जिस पर आज दिनांक- 02.10.2023 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार, प्रभारी चौकी एनटीडी बिशनलाल, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती द्वारा संयुक्त पुलिस टीम को साथ लेकर अल्मोड़ा के सल्ला क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध भांग को नष्ट किया गया। ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए अपने आस-पास उगी भांग को स्वंय नष्ट करने हेतु प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशा मुक्त जीवन जीने हेतु जागरुक किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1.प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, कोतवाली अल्मोड़ा
2.उपनिरीक्षक बिशनलाल,प्रभारी चौकी एनटीडी
3.उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती, प्रभारी एएनटीएफ
4.कानि0 इंद्र कुमार, एएनटीएफ
5.कानि0 सूरज प्रकाश, कोतवाली अल्मोड़ा
6.कानि0 खुशाल, कोतवाली अल्मोड़ा

Exit mobile version