Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी, शासनादेश जारी करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हुआ। जिसमें सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को भी धरना दिया।

कहीं यह बात

इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। नगर के माल रोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरना स्थल पर समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से डीडीए की समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार पर्वतीय क्षेत्रों की जनता की मांग को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं हो जाता संघर्ष समिति धरना प्रदर्शन पर रहेगी। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी।

यह लोग रहें मौजूद

इस धरना प्रदर्शन में हर्ष कनवाल, सभासद हेम चंद्र तिवारी, महेश चंद्र आर्या, नवीन चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, प्रताप सिंह सत्याल, मोहन चंद्र कांडपाल, जगदीश चंद्र बिष्ट, शहाबुद्दीन, कमर खान, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनंद सिंह बगडवाल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version