Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बिना देरी किए पुलिस ने कुछ ही घंटों में लापता महिला और बच्ची को रामनगर से सकुशल किया बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक- 17.08.2023 को सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने थाना सल्ट में सूचना दी कि दिनांक- 14.08.2023 को उसकी बहू अपनी 04 वर्ष की बेटी को लेकर घर से बिना बताए कहीं चले गयी थी, जिसकी हमने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन उनका कुछ पता नही चल पा रहा है। जिस पर थाना सल्ट में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया बरामद

इसी क्रम में रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा महिला को उसकी बेटी सहित शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिये गये। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी से सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा महिला को उसकी 04 वर्षीय बेटी सहित ढिकुली रामनगर से सकुशल बरामद किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1.अपर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा,थाना सल्ट
2.कानि0 रवि प्रताप, थाना सल्ट
3.म0का0 डिंपल,थाना सल्ट

  1. कानि0 बलवंत प्रसाद, साइबर सेल अल्मोड़ा
Exit mobile version