Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी का मानसिक दिवालियापन सनातन धर्म का अपमान- भूपेन्द्र भोज गुड्डू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने एक बयान जारी किया।

जारी बयान में कहीं यह बात

जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव लोकसभा के सांसद राहुल गांधी की देश के भीतर बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के करोड़ों लोगों की सनातन धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करके अपनी छदम घिनौनी हरकतों से भाजपा के असली चरित्र को जनता के सामने पेश किया हैं। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में राम-रावण का युद्ध भी लोककल्याण के लिए रचा गया था। लेकिन आज के दौर में भारतीय जनता पार्टी सहित केन्द्र एंव प्रदेश की सरकारें अपनी निजी स्वार्थों के लिए सनातन धर्म की गहरी जडो़ं को खोखला करके कुत्सित मानसिकता का खेल रच रहे हैं। अब देश की जनता भाजपा सहित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छद्म राजनीति को समझ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा के आंकठ अहंकार को तोड़कर भाजपा के गन्दे चरित्र को देश के सामने रखेगी।

Exit mobile version