Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया घी संक्रांति का त्यौहार

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले में लोक परंपरा का घी संक्रांति पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने कुल देवता को नई फसल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। पहाड़ में मान्यता है कि घी का सेवन नहीं करने वाले लोग अगला जन्म घोंघे के रूप में लेते हैं। साल भर कभी भी घी का सेवन नहीं करने वाले लोग इस दिन एक चम्मच घी जरूर खाते हैं। त्यौहार के एक दिन पहले शुद्ध घी बनाया जाता है। फिर घी सक्रांति के दिन इसे खाया जाता है।

नवविवाहित बेटियों के मायके में ससुराली ओग देने पहुंचे

इस दौरान मुख्य रूप से किसानों ने अपनी बोई फसलों के अंकुरित होने पर कुल देवताओं का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। नवविवाहित बेटियों के मायके में ससुराली ओग देने पहुंचे।

Exit mobile version