Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भव्य होगा एतिहासिक दशहरा महोत्सव, 14 पुतलों का होगा दहन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। एतिहासिक अल्मोड़ा दशहरा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए आज दिनाँक 8/10/23 को नगरपालिका सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।

14 पुतलों पर बनी सहमति

जिसमें दशहरा समिति अल्मोड़ा की बैठक में 14 पुतलो के नामों पर सहमति बनी है। जिसमें रावण, अक्षय कुमार, ताड़का, दूषण, कालकासुर, मारीच, कुण्ड, मकरासुर, त्रिसरा, खर, मायासुर, अहिरावण, अतिकाय, धूम्राक्ष हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम

बैठक में पुतलों के दहन के लिए दो जगह चिन्हित की गई है। जिसमें पोस्ट ऑफिस के सामने या जूलॉजी ग्राउंड में से किसी एक जगह पर सभी पुतलों का दहन किया जाएगा। जिसके लिए दशहरा समिति प्रशासन के साथ बैठक कर जल्द जगह का निर्णय करेगी। कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष प्रत्येक पुतला कमेटी को पुतला निर्माण के लिए 3100 रूपया रजिस्ट्रेशन के समय दिए जायेंगे। दशहरा महोत्सव के समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम दशमी के दिन जीआईसी ग्राउण्ड में कराए जाएंगे। यह बैठक प्रशासन व दशहरा समिति के समक्ष रखी जाएगी। जिसमे पूर्ण रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह लोग रहें मौजूद

बैठक में हरीश कनवाल मुख्य संयोजक, अजीत सिंह कार्की अध्यक्ष, दीपक साह,संजय साह ‘रिक्खू’, अशोक पाण्डे उपाध्यक्ष, वैभव पांडे सचिव, शरद अग्रवाल, सूरज वाणी,उज्जवल जोशी उपसचिव,कृष्णा सिंह,मनोज वर्मा,सुनील जोशी सह संयोजक, मनोज जोशी मुख्य सांस्कृतिक संयोजक, नीरज बिष्ट, दीपक कुमार सह सांस्कृतिक संयोजक,हर्षित टम्टा, सलमान अंसारी सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष गुरुरानी, हितेश नेगी प्रचार प्रसार प्रमुख, दीप जोशी ,राजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, कैलाश गुरुरानी, अमरनाथ नेगी, मनीष जोशी, सुशील साह, कार्तिक साह, अर्जुन बिष्ट एवं समस्त पुतला समितियों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।

Exit mobile version