अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कल मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
अस्पताल का किया निरीक्षण
इस मौके पर उन्होंने मरीजों का हाल चाल पूछा। मंगलवार को सोमेश्वर उप जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद देर शाम स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश यहां जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल जाना और निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही सीटी स्कैन और मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण भी किया। जल्द इनके संचालन के अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया।
मरीजों को अस्पताल से दें दवाइयां
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने और बाहर से दवाइयां लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराएं।
यह लोग रहें मौजूद
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आरसी पंत, पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।