अल्मोड़ा से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। अल्मोड़ा पुलिस परिवार के हेड कानि0 प्रवीन सिंह बिष्ट जो वर्ष 2001 में उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में परिक्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल में सम्बद्ध थे। उनका निधन हो गया है।
जताया शोक
प्रवीन सिंह बिष्ट जी काफी लम्बे समय से बीमारी से ग्रसित थे। जिनका वर्तमान में किंग जाँर्जेस मेडिकल यूनिवर्सिटी हाॅस्पिटल लखनऊ में उपचार चल रहा था। आज दिनांक- 16.10.2023 को उपचार के दौरान उनका देहावसान हो गया है। उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। जिससे पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।