Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लंबे समय से सड़कों पर बने गड्ढे व अविलंब सुधारीकरण की मांग को लेकर कल‌ प्रर्दशन घेराव करेंगे विधायक मनोज तिवारी, जनता व कांग्रेस कार्यकर्ता

अल्मोडा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा नगर सहित अल्मोड़ा‌ विधानसभा की विभिन्न सड़कों में लम्बे समय से गड्ढे पड़े हुए हैं।

जानें

इसके अलावा चाहरदीवारी के निर्माण सहित सड़कों के अविलम्ब सुधारीकरण के लिए अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी कल दिनांक 03 नवम्बर (शुक्रवार) को दिन में 12 बजे से प्रान्तीय एवं निर्माण खण्ड लोक निर्माण के विभागों में स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजनों के साथ दोनों अधिशासी अभियन्ता का घेराव प्रदर्शन करेंगे। जिसमें जनहित में अविलम्ब सड़कों के दुरुस्तीकरण की माँग उठाई जायेगी।

Exit mobile version