Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एकता आजीविका स्वायत्त सहकारिता दौलाघाट हवालबाग अल्मोड़ा की हुई वार्षिक आमसभा, साल 2022-23 में अर्जित किया इतना लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 2 नवंबर 2023 को एकता आजीविका स्वायत्त सहकारिता दौलाघाट हवालबाग अल्मोड़ा की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया।

प्रस्तुत किया विवरण

इस वार्षिक आमसभा का संचालन लीला राणा द्वारा किया गया। सहकारिता की अध्यक्षता पुष्पा जोशी द्वारा 2022-2023 में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2022-23 में 736248 का टर्नओवर किया गया जिसके सापेक्ष से 78934 का लाभ अर्जित किया गया। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना अल्मोड़ा के सहायक प्रबंधक संदीप सिंह द्वारा परियोजना की योजनाओं व कार्यों के विषय में उपस्थित शेयरधारकों को अवगत कराया गया। ब्लॉक हवालबाग से आजीविका समन्वयक भारत गैरोला द्वारा सभी सदस्यों को वार्षिक आमसभा की शुभकामनाएं देते हुए परियोजना द्वारा योजनाओं का लाभ लेने को कहा और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। सहायक प्रसार कृषि एवं पशुधन कमल जोशी द्वारा सभी सदस्यों को कृषि संबंधित जानकारियां दी गई। अनुश्रवण मूल्यांकन एवं वित्त सहायक भारत जोशी द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही साथ ही व्यक्तिगत उद्यम, सामूहिक उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

किया गया प्रतिभाग

इस बैठक में सहायक प्रबंधक दीपक चंद्र रमोला, आजीविका समन्वयक दलजीत सिंह, सुगमकर्ता संतोष कुमार जोशी, रिंकी बिष्ट, रुकमा देवी, तारा बिष्ट एवं 153 शेयरधारको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Exit mobile version