Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक्शन में पुलिस, सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर यातायात अवरुद्ध करने पर ठेकेदार के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा माल रोड होटल हिमसागर के पास में एक ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री सड़क पर डाली गई थी, जिस कारण माल रोड पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई थी।

👉पुलिस का एक्शन-

आज दिनांक 06.11.2023 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा यातायात अवरुद्ध करने वाले उक्त निर्माण सामग्री के ठेकेदार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिनियम के तहत ₹5000 की चालानी कार्यवाही की गई और साथ ही ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसे कार्य की पुनरावृत्ति न करें।

Exit mobile version